Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

दमोह कलेक्टर का फिर आया नया आदेश #SagarTimesNews #06जनवरीछुट्टी #शीतलहर #तेजठंड

Sagar Nagar, Sagar | Jan 5, 2026

MORE NEWS

➡️ स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

➡️ एल.पी.जी. गैस किट से संचालित 02 मारूति वेन जप्त

स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की जा रही थी। मारूति वेन वाहन क्रमांक MP09BC0773 जो अमरीन हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं मारूति वेन वाहन क्रमांक MP15A4531 भाग्योदय अस्पताल के पास ओ.एस.यू. पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी, उक्त दोनों वाहनों को रोककर चैक किया गया। उक्त वाहनों के चालकों से वाहन के कागजात मांगे गये तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये। वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठे पाये गये। वाहन के पीछे के भाग की डिक्की के गेट को खोलकर देखा गया तो वाहन में एल.पी.जी. गैस किट लगी हुई थी। अर्थात् वाहन को एल.पी.जी. गैस से चलाया जा रहा था।

 मध्यप्रदेश राजपत्र क्रमांक 388 दिनांक 18 सितम्बर 2019 के बिन्दु क्रमांक 3(19) में उल्लेखित है ‘‘शैक्षणिक वाहनों का एल.पी.जी. ईधन द्वारा संचालन प्रतिबंधित रहेगा।’’ अर्थात् उक्त वाहन द्वारा उपरोक्त राजपत्र के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा था। उक्त वाहन इस कार्यालय में प्रायवेट श्रेणी में पंजीकृत होकर अनाधिकृत तरीके से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी। जो कि मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा-39 का उल्लंघन है। क्योंकि जो वाहन जिस कार्य के लिए पंजीकृत होता है, उस वाहन का उपयोग उसी कार्य के लिए किया जा सकता है। इस कारण मारूति वेन क्रमांक MP09BC0773, MP15A4531 को मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 207 के तहत् जप्तकर कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।  

लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है, जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है, एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है, बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है। ओ.एस.यू. पब्लिक स्कूल, भाग्योदय अस्पताल के पास एवं अमरीन हायर सकेण्डरी स्कूल, सागर में संचालित उक्त दोनों मारूति वेन चैकिंग के दौरान जप्त की गई है, जिसमें एलपीजी गैस किट लगी हुई थी। स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा स्कूल के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सागर को इस कार्यालय द्वारा पत्र लिखा गया है।  

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआंे का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बाॅक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही ➡️ एल.पी.जी. गैस किट से संचालित 02 मारूति वेन जप्त स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की जा रही थी। मारूति वेन वाहन क्रमांक MP09BC0773 जो अमरीन हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं मारूति वेन वाहन क्रमांक MP15A4531 भाग्योदय अस्पताल के पास ओ.एस.यू. पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी, उक्त दोनों वाहनों को रोककर चैक किया गया। उक्त वाहनों के चालकों से वाहन के कागजात मांगे गये तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये। वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठे पाये गये। वाहन के पीछे के भाग की डिक्की के गेट को खोलकर देखा गया तो वाहन में एल.पी.जी. गैस किट लगी हुई थी। अर्थात् वाहन को एल.पी.जी. गैस से चलाया जा रहा था। मध्यप्रदेश राजपत्र क्रमांक 388 दिनांक 18 सितम्बर 2019 के बिन्दु क्रमांक 3(19) में उल्लेखित है ‘‘शैक्षणिक वाहनों का एल.पी.जी. ईधन द्वारा संचालन प्रतिबंधित रहेगा।’’ अर्थात् उक्त वाहन द्वारा उपरोक्त राजपत्र के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा था। उक्त वाहन इस कार्यालय में प्रायवेट श्रेणी में पंजीकृत होकर अनाधिकृत तरीके से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी। जो कि मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा-39 का उल्लंघन है। क्योंकि जो वाहन जिस कार्य के लिए पंजीकृत होता है, उस वाहन का उपयोग उसी कार्य के लिए किया जा सकता है। इस कारण मारूति वेन क्रमांक MP09BC0773, MP15A4531 को मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 207 के तहत् जप्तकर कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है, जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है, एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है, बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है। ओ.एस.यू. पब्लिक स्कूल, भाग्योदय अस्पताल के पास एवं अमरीन हायर सकेण्डरी स्कूल, सागर में संचालित उक्त दोनों मारूति वेन चैकिंग के दौरान जप्त की गई है, जिसमें एलपीजी गैस किट लगी हुई थी। स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा स्कूल के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सागर को इस कार्यालय द्वारा पत्र लिखा गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआंे का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बाॅक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

यह राजाखेड़ी का डिवाइड कब बंद किया जा रहा है यहां पहले से 10 फीट पर डिवाइडर ओपन है फिर भी यहां खुलवा दिया गया और यहां से निकली जालियां भी गायब नेताओं के लिए नियम बदल जाते हैं क्या यह दोनों भी बंद होना चाहिए एक्सीडेंटल पॉइंट है लेकिन यह बंद नहीं करवाएंगे क्योंकि नेताओं को निकालना है और उनकी सुविधा में कोई खलल नहीं होना चाहिए बाकि जनता परेशान हो 
विनाश काले विपरीत बुद्धि

यह राजाखेड़ी का डिवाइड कब बंद किया जा रहा है यहां पहले से 10 फीट पर डिवाइडर ओपन है फिर भी यहां खुलवा दिया गया और यहां से निकली जालियां भी गायब नेताओं के लिए नियम बदल जाते हैं क्या यह दोनों भी बंद होना चाहिए एक्सीडेंटल पॉइंट है लेकिन यह बंद नहीं करवाएंगे क्योंकि नेताओं को निकालना है और उनकी सुविधा में कोई खलल नहीं होना चाहिए बाकि जनता परेशान हो विनाश काले विपरीत बुद्धि

Sagar Nagar, Sagar | Jul 13, 2026

बम्होरी वीका के पास भीषण हादसा #sagar #news #smartmpnews #shorts

बम्होरी वीका के पास भीषण हादसा #sagar #news #smartmpnews #shorts

Sagar Nagar, Sagar | Jul 13, 2026

संजय ड्राइव पर पलटी कार #sagar #smartmpnews#news#shorts

संजय ड्राइव पर पलटी कार #sagar #smartmpnews#news#shorts

Sagar Nagar, Sagar | Jul 12, 2026

➡️ सिचाई क्रांति से बदली सुरखी के किसानों की तकदीर: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

➡️ जेरा बांध से 15 हजार एकड़ भूमि होगी सिंचित, 10 हजार किसानों को मिलेगा लाभ: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

➡️ मंत्री श्री राजपूत ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूड़री, सेवन, करहद में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है। आज विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं।

 मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले किसान वर्षा पर निर्भर रहते थे, जिससे खेती घाटे का सौदा मानी जाती थी।  सरकार ने इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया और आज बड़े पैमाने पर सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष पहले मेरे द्वारा किये गये प्रयासों से जेरा बांध परियोजना को धरातल पर लाया गया था, जो अब पूरा होने जा रहा है, जिसकी 171 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जेरा सिंचाई परियोजना से लगभग 23 ग्रामों की 15 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे करीब 10 हजार किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अब सुरखी के किसान भी पंजाब की तरह 3 फसल ले सकेंगें। मसुरहाई, बांसा, खाहरमउ़, देवलचैरी, ढकरई,मूड़री, करहद, महुआखेड़ाकला, सेमराकला, सेमराघोना, सेमराघाट, सेवन, सिंगारचैरी, सिंगारमुड़ी, ताजपुर, मिडवासा, तोड़ातरफदार, रीछई सहित अनेक गांवों के किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इसके अलावा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में टेहरा बांध जिसकी लागत 400 करोड़ है इससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। मिडवासा बांध परियोजना से किसानों को और लाभ मिलेगा। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर खेत तक पानी पहुंचे और हर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने। 

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले संसाधनों के अभाव में किसान केवल एक फसल ले पाते थे, लेकिन अब सिंचाई सुविधाएं बढ़ने से दो और तीन फसलें ली जा रही हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों, सिंचाई योजनाओं और सरकारी सहायता के कारण छोटे किसान भी लाखों रुपये का लाभ अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज, खाद उपलब्धता और सिंचाई परियोजनाओं जैसी योजनाओं ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज किसान केवल खेती नहीं कर रहा, बल्कि आधुनिक संसाधनों और पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं के कारण लाभकारी कृषि की ओर बढ़ रहा है।

➡️ सड़कों का जाल, गांव-गांव पहुंच रहा विकास

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। सुरखी विधानसभा में लगातार नई सड़कों का निर्माण, सीसी रोड, पुल-पुलियों और ग्रामीण संपर्क मार्गों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी हो रही है। 650 करोड़ के जैसीनगर पहुंच मार्ग से हजारों लोगों को आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास से गांवों की तस्वीर बदल रही है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।

➡️ सरकार किसानों के साथ खड़ी है

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसानों को सिंचाई, खाद-बीज, कृषि उपकरण, फसल सुरक्षा, समर्थन मूल्य और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा, गांव समृद्ध होगा तो प्रदेश और देश भी विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

➡️ सुरखी बनेगी विकास का आदर्श मॉडल

अपने संबोधन के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जाएंगे, जिससे सुरखी विधानसभा प्रदेश में विकास का आदर्श मॉडल बन गई है। मंत्री श्री राजपूत ने सीसी रोड, पुलिया निर्माण, जैसीनगर पहुंच मार्ग सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। 

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सिचाई क्रांति से बदली सुरखी के किसानों की तकदीर: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ➡️ जेरा बांध से 15 हजार एकड़ भूमि होगी सिंचित, 10 हजार किसानों को मिलेगा लाभ: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ➡️ मंत्री श्री राजपूत ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूड़री, सेवन, करहद में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है। आज विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले किसान वर्षा पर निर्भर रहते थे, जिससे खेती घाटे का सौदा मानी जाती थी। सरकार ने इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया और आज बड़े पैमाने पर सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष पहले मेरे द्वारा किये गये प्रयासों से जेरा बांध परियोजना को धरातल पर लाया गया था, जो अब पूरा होने जा रहा है, जिसकी 171 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जेरा सिंचाई परियोजना से लगभग 23 ग्रामों की 15 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे करीब 10 हजार किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अब सुरखी के किसान भी पंजाब की तरह 3 फसल ले सकेंगें। मसुरहाई, बांसा, खाहरमउ़, देवलचैरी, ढकरई,मूड़री, करहद, महुआखेड़ाकला, सेमराकला, सेमराघोना, सेमराघाट, सेवन, सिंगारचैरी, सिंगारमुड़ी, ताजपुर, मिडवासा, तोड़ातरफदार, रीछई सहित अनेक गांवों के किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इसके अलावा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में टेहरा बांध जिसकी लागत 400 करोड़ है इससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। मिडवासा बांध परियोजना से किसानों को और लाभ मिलेगा। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर खेत तक पानी पहुंचे और हर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले संसाधनों के अभाव में किसान केवल एक फसल ले पाते थे, लेकिन अब सिंचाई सुविधाएं बढ़ने से दो और तीन फसलें ली जा रही हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों, सिंचाई योजनाओं और सरकारी सहायता के कारण छोटे किसान भी लाखों रुपये का लाभ अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज, खाद उपलब्धता और सिंचाई परियोजनाओं जैसी योजनाओं ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज किसान केवल खेती नहीं कर रहा, बल्कि आधुनिक संसाधनों और पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं के कारण लाभकारी कृषि की ओर बढ़ रहा है। ➡️ सड़कों का जाल, गांव-गांव पहुंच रहा विकास मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। सुरखी विधानसभा में लगातार नई सड़कों का निर्माण, सीसी रोड, पुल-पुलियों और ग्रामीण संपर्क मार्गों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी हो रही है। 650 करोड़ के जैसीनगर पहुंच मार्ग से हजारों लोगों को आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास से गांवों की तस्वीर बदल रही है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। ➡️ सरकार किसानों के साथ खड़ी है मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसानों को सिंचाई, खाद-बीज, कृषि उपकरण, फसल सुरक्षा, समर्थन मूल्य और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा, गांव समृद्ध होगा तो प्रदेश और देश भी विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। ➡️ सुरखी बनेगी विकास का आदर्श मॉडल अपने संबोधन के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जाएंगे, जिससे सुरखी विधानसभा प्रदेश में विकास का आदर्श मॉडल बन गई है। मंत्री श्री राजपूत ने सीसी रोड, पुलिया निर्माण, जैसीनगर पहुंच मार्ग सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026