सकलडीहा: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने चंदौली में दी विपक्ष और समाजवादी पार्टी को कड़ी चेतावनी
चंदौली पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विधायक सुशील सिंह द्वारा आयोजित श्रीराम कथा की सराहना की। वहीं, SIR मामले में विपक्ष के सवालों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।