पलिया: मझगई के मुर्गहा गांव में धान की फसल को लेकर हुआ विवाद, दबंग ने किसान को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्गहा में धान की फसल को लेकर शनिवार को बड़ा विवाद हो गया। पीड़ित रामविलास पुत्र भूप ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 12 सितंबर को उनकी धान की फसल विपक्षी बीरू पुत्र गुरुवचन की भैंस चर रही थी। जब उन्होंने विरोध करते हुए भैंस को बांधने की बात कही तो विपक्षी गाली-गलौज पर उतर आया।