पलिया: पलिया तहसील क्षेत्र के बेला खुर्द गांव में जर्जर सड़क से ग्रामीण बेहाल, पांच महीने से परेशान, वीडियो हुआ वायरल
पलिया तहसील क्षेत्र के बेला खुर्द गांव के ग्रामीण पिछले पांच महीने से जर्जर सड़क की समस्या जूझ रहे हैं।गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय तक का करीब एक किलोमीटर लंबा रास्ता पीडब्ल्यूडी विभाग ने चार महीने पहले खुदवाया था लेकिन आज भी निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ। बरसात में सड़क पर पानी भरने से स्थिति और बिगड़ गई।जहां ग्रामीणों ने आज सड़क का वीडियो बनाकर किया वायरल।