किस्को: किस्को प्रखंड में मतदाताओं को हल्दी-चावल देकर 13 नवंबर 2024 को मतदान के लिए आमंत्रित किया गया
किस्को प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शनिवार दोपहर 2:30 बजे आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के मतदाताओं के बीच हल्दी चावल देकर परंपरागत तरीके से 13 नवम्बर 2024 को मतदान हेतु आमंत्रित किया गया। विधानसभा निर्वाचन हेतु गठित स्वीप कोषांग के द्वारा किस्को में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।