रामगंजमण्डी: थाने से 100 मीटर दूर चोरों ने वेंन का लॉक तोड़कर लाखों की मोबाइल एसेसिरिज चुराई, रेलवे कॉलोनी से 3 बाइक भी ले गए
रामगंजमंडी शहर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि चोरों ने थाने से 100 मीटर दूर खड़ी एक वेन से मोबाइल एसेसिरिज चोरी करने की वारदात को अंजाम दे दिया। वही रेलवे कॉलोनी में घर से सामने खड़ी तीन बाइक भी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पीड़ित थाने में रिपोर्ट देने पहुंचे। जहां पीड़ितों ने आरोप लगाया कि थाना संत्री ने पीड़ितों से अभद्रता की।