रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में दो दर्जन से अधिक भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होकर उपेक्षा से परेशान होकर थामा दामन
आगामी चुनावों से पहले रामगंजमंडी में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं के कांग्रेस में आने के बाद बुधवार को दो दर्जन से अधिक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। इन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बुधवार शाम करीब 5 बजे माला व कांग्रेस का दुपट्टा धारण करवाकर पार्टी में शामिल किया गया।