रामगंजमण्डी: पालिका सभागार में पार्षदों की बैठक आयोजित, सफाई, अतिक्रमण, रोड लाइट और सांडों की समस्या पर उठाए सवाल
रामगंजमंडी नगरपालिका सभागार में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पार्षदों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर की जनसमस्याओं को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्षदों ने साफ-सफाई, अतिक्रमण, रोड़ लाइट की खराब व्यवस्था और आवारा सांडों से हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।