रामगंजमण्डी: खैराबाद में सफाई व्यवस्था ठप, परेशान लोगों ने खण्ड विकास अधिकारी को पंचायत समिति में सौंपा ज्ञापन
खैराबाद में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गली-मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। इनसे उठ रही सड़ांध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा।