रामगंजमण्डी: सुकेत से एक आरोपी को 1 किलो 119 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में एक युवक को 1 किलो 119 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही धर दबोचा और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे प्रेस नोट जारी कर कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने यह जानकारी दी।