भारतीय वायुसेना (IAF) के वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने वायुसेना से समय पूर्व सेवानिवृत्ति ले ली है और वे एक प्राइवेट रीजनल एयरलाइन 'Fly91' से बतौर कमर्शियल पायलट जुड़ गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, अभिनंदन ने लगभग 22 वर्षों की शानदार सेवा के बाद 31 मार्च 2026 को भारतीय वायुसेना छोड़ दी थी। वे गोवा और हैदराबाद स्थित क्षेत्रीय एयरलाइन Fly91 में शामिल हो चुके हैं और सूत्रों के अनुसार उन्होंने अगस्त 2026 से वहां पायलट के रूप में काम भी शुरू कर दिया है।
इस संबंध में Fly91 के प्रवक्ता ने कहा है कि कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी एक निजी मामला है, इसलिए उन्होंने आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की है।
अभिनंदन वर्धमान 27 फरवरी 2019 को बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन भारत-पाक डॉगफाइट के दौरान चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अपने मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के अत्याधुनिक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस वीरता के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित �