आबू रोड: माउंट आबू के रघुनाथ मंदिर के पास कोबरा सांप आने से मचा हड़कंप, करीब 7 फीट लंबा कोबरा विचरण करता आया नजर
माउंट आबू के रघुनाथ मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया,जब एक विशाल कोबरा सांप अचानक दिखाई दिया। करीब 7 फीट लंबा कोबरा मंदिर क्षेत्र में विचरण करता नजर आया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही स्नेक कैचर राजेश गिरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से काबू में किया।