Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन -- राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में जिला निवाड़ी में आयोजित शिक्षकों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन समारोहपूर्वक प्रमाण-पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, जीवन कौशल, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य संवर्धन एवं विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं कल्याण गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना था। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री टी.बी. कोरी, श्री अजय कुमार गौतम एवं श्री हेमंत सिंह द्वारा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागी शिक्षकों को कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की गहन एवं प्रभावी जानकारी देकर उनकी समझ को और अधिक सशक्त बनाया। कार्यक्रम में जिला निवाड़ी की काउंसलर सुश्री अनुराधा सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री प्रभुदयाल कुशवाहा तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के शुभारंभ एवं समापन अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के सफल संचालन में बीजीएमएस संस्था ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा विभिन्न सत्रों के समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झमनानी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी जिला समन्वयक के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन, समन्वय एवं व्यवस्थाओं में ग्राम भारती महिला मंडल की टीम का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झमनानी, ग्राम भारती महिला मंडल की टीम तथा प्रशिक्षण से जुड़े अन्य सहयोगियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं कल्याण गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु शुभकामनाएं दी गईं। CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari

37 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

MORE NEWS

🧘 तरीचरकलां में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
--
"योग से निरोग" के संदेश के साथ आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरीचरकलां में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सबने मिलकर किया योगाभ्यास

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद तरीचरकलां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैदान में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास किया गया।

योग कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी  द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "योग सिर्फ 21 जून का आयोजन नहीं है। इसे रोज 30 मिनट अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकते हैं। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत रहता है।"

कार्यक्रम के समापन पर सीएमओ महोदया ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और अपने परिवार-मोहल्ले में भी योग के लिए जागरूकता फैलाएं।

#InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

🧘 तरीचरकलां में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -- "योग से निरोग" के संदेश के साथ आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तरीचरकलां में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबने मिलकर किया योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद तरीचरकलां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैदान में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास किया गया। योग कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि "योग सिर्फ 21 जून का आयोजन नहीं है। इसे रोज 30 मिनट अपनाकर हम तनावमुक्त, स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकते हैं। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत रहता है।" कार्यक्रम के समापन पर सीएमओ महोदया ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और अपने परिवार-मोहल्ले में भी योग के लिए जागरूकता फैलाएं। #InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

स्वस्थ्य आयु के लिए योग का संदेश: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
--
भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर योग के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग की वैज्ञानिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र तथा भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज के स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योग की महत्ता को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प दोहराया।

#InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

स्वस्थ्य आयु के लिए योग का संदेश: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -- भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर योग के वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग की वैज्ञानिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से एकाग्र तथा भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज के स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण में योग की महत्ता को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प दोहराया। #InternationalYogaDay2026 #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की

विधायक श्री जैन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री श्री पटेल का आत्मीय स्वागत किया 
--
मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने आज निवाड़ी जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की। 

इस अवसर पर विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन ने पुष्पगुच्छ एवं श्रीराम दरबार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दर्शन उपरांत मंत्री श्री पटेल निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए।

#JansamparkMP #niwari

पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की विधायक श्री जैन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री श्री पटेल का आत्मीय स्वागत किया -- मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री श्री लखन पटेल ने आज निवाड़ी जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन ने पुष्पगुच्छ एवं श्रीराम दरबार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दर्शन उपरांत मंत्री श्री पटेल निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026