स्व रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
शेखपुरा जिला लोजपा (रामविलास) कार्यालय में केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश लोजपा (आर) नेत्री सीमा सिंह सहित पार्टी के वरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। पुण्यतिथि के अवसर पर विजय पासवान, सीमा सिंह, महेश पासवान, मुकेश पासवान, तरुण यादव,हरेराम पासवान, शेखर पासवान, दानी पासवान, मुकेश कुमार पासवान,उमेश राम, दिनेश पासवान, अनिल यादव,शिशुपाल पासवान, मिश्री पासवान,रामजनम पासवान, रामशकल पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सीमा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को याद करते हुए समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया। उनके विचार और जनसेवा से जुड़ा योगदान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध मगही गायक राजू आजाद पासवान भी शामिल हुए। उन्होंने संगीत के माध्यम से स्वर्गीय रामविलास पासवान के जीवन और उनके कार्यों का गुणगान किया। उनके गीतों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। विजय पासवान ने बताया कि शेखपुरा में धूमधाम से स्व रामविलास पासवान जी की 6 वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। पूरे देश में धूमधाम से पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही।