भीलवाड़ा: सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में लगी गोली, हादसा या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी
शहर के सदर थाना प्रभारी (सीआई) लोकपाल सिंह मंगलवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भीमगंज थाना इलाके के नेहरू विहार स्थित उनके निजी आवास पर हुआ। गोली सीआईसिंह की सर्विस रिवाल्वर से चली है। घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक