पथरगामा: पथरगामा आन बान शान के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस सरकारी गैर-सरकारी संस्थानो में हुआ ध्वजारोहण।
पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में आन बान और शान के साथ शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं राजनीतिक संस्थानों में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई, और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया गया।