मलिहाबाद: थाना दुबग्गा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दुबग्गा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ आगे का एक्शन स्थानीय थाना पुलिस फोर्स के द्वारा जारी है। पुलिस ने अभियुक्त को अंधे की चौकी के पास से गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर लिखित तहरीर मिलने के बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी।