घाघरा: देवाकी बाबाधाम मंदिर परिसर में चल रहे 24 घंटे के महा रुद्राभिषेक का हवन व आरती के साथ हुआ समापन
Ghaghra, Gumla | Aug 21, 2026 घाघरा प्रखंड के देवाकी बाबा धाम में आयोजित 24 घंटे के महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। 24 घंटे तक चले रुद्राभिषेक के बाद मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी। इसके बाद भगवान भोलेनाथ की आरती की गई और पूजा-अर्चना के साथ महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ