बिसवां: क्योटी बादुल्ला गांव में मछली पालन कर रहे किसान की तालाब की देखरेख के दौरान डूबने से हुई मौत
Biswan, Sitapur | Jul 31, 2024 कोतवाली बिसवां क्षेत्रांतर्गत मछली पालन करने वाले एक 40 वर्षीय अधेड़ की तालाब की देखरेख करते समय डूबकर मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाली बिसवां के ग्राम क्योंटी बादुल्ला निवासी वासिर पुत्र हातिम मछली पालन का कार्य करता था। बुधवार को दोपहर वह अपने तालाब की देखरेख करने गया था वहीं तालाब में डूबने से मौत हुई।