बिसवां: महेशपुर गांव में ससुराल से लौटे युवक की सीने में दर्द से अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, ससुराल वालों पर लगा आरोप
Biswan, Sitapur | Jul 31, 2024 थानगांव थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में ससुराल से लौटे एक युवक के सीने में दर्द होने पर उसे रेउसा के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक युवक के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।