बिसवां: सदरपुर कंपोजिट विद्यालय पर अचानक गिरा भारी भरकम नीम का पेड़, बाल-बाल बचे बच्चे
Biswan, Sitapur | Jul 31, 2024 कंपोजिट विद्यालय सदरपुर में बारिश और आंधी के चलते विद्यालय में लगा नीम का एक बड़ा पेड़ अचानक कमरे पर गिर गया। मध्याहान भोजन के बाद अचानक विद्यालय के कमरे पर गिरे विशाल नीम के पेड़ से कमरे के अंदर बैठे पढ़ रहे छात्र छात्रा एक दम से डर गए। कमरे पर गिरे पेड़ से अचानक विद्यालय में हड़कंप मच गया विद्यालय के अध्यापक व बच्चे कमरे के अंदर थे जो सुरक्षित हैं।