सोरों एसटीडीएम इंटर कॉलेज के गेट पर गंदगी और जलभराव, जिम्मेदार मौन!
सोरों, कासगंज: कासगंज गेट स्थित संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने गंदगी और जलभराव से छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। कीचड़ और गंदे पानी के बीच से गुजरने के कारण बच्चों के कपड़े तक खराब हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे।
समाजसेवी शरद पांडे और समाजसेवी अतुल निर्भय ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
👉 सवाल यही—बच्चों की परेशानी कब दूर होगी?
#सोरों #कासगंज #एसटीडीएमइंटरकॉलेज #जलभराव #गंदगी #नगरपालिका #SoronLive24