बरियातु: बारियातू में डीडीसी ने अबुआ आवास लाभार्थियों का गृह प्रवेश करवाया, बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
लातेहार डीडीसी मो सय्यद रियाज अहमद ने शनिवार कि दोपहर 1 बजे से चार बजे तक बारियातू प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में चल रहे संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीडीसी ने विभिन्न पंचायत क्षेत्र में संचालित योजनाएं भी देखी।