आनंदपुरी: पंचायत समिति मुख्यालय आनंदपुरी में नहीं हुआ रावण दहन, सैकड़ों ग्रामीण हुए निराश
पंचायत समिति मुख्यालय आनंदपुरी में इस बार विजयादशमी पर रावण दहन का आयोजन नहीं होने से कस्बेवासियों और आसपास के गांवों से आने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी। हर साल दशहरे पर होने वाले रावण दहन और आतिशबाजी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आनंदपुरी पहुंचते हैं, लेकिन इस बार आयोजन नहीं होने से क्षेत्र में उत्सव का माहौल फीका रहा।