कहरा: छत का पानी आंगन में गिरने के विवाद में हुई मारपीट, दो युवक जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती,घटना सदर थाना क्षेत्र के सराही का
सदर थाना क्षेत्र के सराही वार्ड नं 5 जहां नवनिर्मित भवन के छत पटवन के दौरान पानी पड़ोसी के आंगन में गिरने लगा। इसी लेकर मामले को लेकर शिव चौधरी,अमित कुमार,सुजीत कुमार,छोटु कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी,रड से मारकर सोनु कुमार एवं मोनू कुमार को जख्मी कर दिया। परिजनों ने सदर अस्पताऊ में भर्ती करवाया,जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।