कहरा: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला भौरा गांव में सर्पदंश की शिकार महिला की सदर अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत
घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नयाटोला भौरा गांव का है जहां फूल तोड़कर भगवान के घर मे रखने गई महिला पिंकी देवी को सांप ने डंस लिया। तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल बख्तियारपुर में भर्ती करवाया गया। जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते मे ही इसकी मौत हो गई। पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।