कहरा: मुरादपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर चली गोली में एक नाबालिग घायल, सदर अस्पताल सहरसा में कराया गया भर्ती
नवहट्टथाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव वार्ड 13 में आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। जिस घटना में एक नाबालिक बच्चा के हाथ में गोली लग गई और गोली लगने से नाबालिक बच्चा जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजन के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी नाबालिक बच्चा का नाम स्वरूप रंजन बताया जा रहा है।