मिर्ज़ापुर: विंध्याचल मंदिर में पंडा समाज के अध्यक्ष ने वेशभूषा और कार्ड के साथ अपने लोगों से की अपील, वीडियो आया सामने
विंध्याचल में पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने अपने लोगों से कार्ड और वेशभूषा धारण कर मंदिर में प्रवेश करने अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पंडा समाज की वेश में कुछ लोग पैसे लेकर दर्शन पूजन करा रहे हैं, जिसकी शिकायत डीएम को मिली थी। इस पर रोक लगाने के लिए उन्होंने अपने लोगों से कार्ड और वेशभूषा धारण कर मंदिर में प्रवेश करने का अनुरोध किया है।