मिर्ज़ापुर: सदर तहसील गेट पर दाना भूजने वाले की पिटाई का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर चार पर मुकदमा दर्ज
शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर तहसील के गेट पर दाना भूजने वाले की पिटाई करने के मामले में एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सोमेन बर्मा ने इसका संज्ञान लिया। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।