सहारनपुर: शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले फर्जी वोटों का मुद्दा गरमाया, सपा प्रत्याशी परमिंदर भाटी ने धांधली के आरोप लगाए
23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले सहारनपुर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं अधिवक्ता परमिंदर भाटी ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान एमएलसी पर फर्जी वोट बनवाने तथा सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं।