लखीसराय: प्रतापपुर गांव सहित जिले में चार जगहों पर उत्पाद थाना लखीसराय की पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा गुरुवार के अपराह्न 5:48 बजे जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक जिले में विभिन्न जगहों से 4 शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए . प्रतापपुर गांव से 16 L महुआ शराब के साथ पप्पू चौधरी को, डुमरी गांव से 32 L बीयर के साथ भरत चौधरी को, बासुदेवपुर गांव से 15 L महुआ शराब के साथ दिलीप कुमार को तथा बकियाबाद से 1 L महुआ शराब के साथ विजय चौधरी गिरफ्तार हुए.