लखीसराय: पचना रोड बायपास चौक से पुलिस ने नशे की हालत में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, कोर्ट में पेश किया गया
कवैया थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार की अपराह्न 7 बजे पचना रोड बायपास चौक से 2 व्यक्ति को नशे की हालत में हो-हंगामा करते गिरफ्तार किया है.जिसे गुरुवार के अपराह्न 2:30 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने मामले में लखीसराय वार्ड संख्या 17 संसार पोखर के मोहल्ला रहने वाले सोनू कुमार एवं मंटू गोस्वामी को गिरफ्तार किया है.