अजीतमल: कोतवाली प्रभारी ने होली और जुमे की नमाज़ को लेकर नगर पंचायत अटसू में पीस कमेटी की बैठक की, त्योहार सौहार्द से मनाने की अपील
आगामी त्योहारों को देखते हुए कोतवाली प्रभारी अजीतमल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार शाम करीब 4 बजे पीस कमेटी की बैठक नगर पंचायत अटसू में आयोजित की गई। जिसमें कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि होली एवम् पवित्र रमजान को मद्देनजर ये बैठक की गई है। आप सभी लोग आपसी सद्भावना के साथ दोनों पर्वों को मनाए। होली का पर्व हमें आपसी सहयोग बनाए ।