अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूर्वा महासुख निवासी युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, उपचार के दौरान हुई मौत
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूर्वा महासुख निवासी सुजीत कुमार पुत्र वृंदावन यादव गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे खेतों पर काम कर रहे थे। उसी दौरान मधुमक्खीयो के झुंड ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। खेतों पर काम कर रहे लोगों के द्वारा उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया। जहां पर गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे इलाज के दौरान