अजीतमल: आजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अस्ता निवासी युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के बाद सैफई किया गया रेफर
क्षेत्र के ग्राम अस्ता निवासी प्रभु सिंह पुत्र गेंदालाल शनिवार रविवार की मध्यरात्रि 12:30 बजे औरैया से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे कि तभी गांव के समीप ही एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रभु सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया।