अजीतमल: भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंगा नहर में टकपुरा पुल के पास मिले शव की तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त
अयाना थाना क्षेत्र से गुजरी भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंगा नहर में गत मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब राहगीरों ने टकपुरा नहर पुल पर बदबू आने पर झाल में झांक कर देखा तो उन्हें एक युवक का शव नहर में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी पर नहर पुल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने शव की स्थिति देख अनहोनी की आशंका जहिर कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।