इस्लामनगर अलीगंज: चंद्रदीप पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना
जमुई एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नवादा सिकंदरा मुख्य मार्ग परसामा गांव के समीप सहायक थानाध्यक्ष रितेश कुमार एवं एसआई पंचम कुमार के द्वारा 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई वाहनों को रोक कर ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण, प्रदूषण, हेलमेट समेत अन्य दस्तावेज की जांच की गई।