लालगंज: रौनापार थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रौनापार पुलिस को सफलता हाथ लगी है । थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार किया । पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई ।