बौंसी: पंजवारा चेक पोस्ट पर पुलिस ने 10 किलो चांदी के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Bausi, Banka | Dec 31, 2024 पंजवारा चेक पोस्ट से पुलिस ने मंगलवार करीब 2:00 बजे 10 किलो चांदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गोड्डा की तरफ से आ रहे एक यात्री बस को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान एक व्यक्ति के बैग से 10 किलो चांदी बरामद हुआ। चांदी के संदर्भ में पूछे जाने पर युवक द्वारा कोई भी कागजात नहीं दिखाया गया।