बौंसी: फागा गांव के पास से पुलिस ने 50 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया
Bausi, Banka | Dec 30, 2024 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के फागा गांव समीप से पुलिस ने सोमवार करीब 2 बजे 50 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान फागा गांव निवासी जोगिंदर खैरा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।