बौंसी: उत्पाद चेक पोस्ट पर पुलिस ने 12 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Bausi, Banka | Dec 30, 2024 पंजवारा थाना पुलिस ने सोमवार शाम चार बजे उत्पाद चेक पोस्ट से साइकिल सवार दो शराब तस्कर को 12 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के भीखा गांव निवासी लक्ष्मण राय एवं टुनटुन मंडल के रूप में हुई। जिसके पास से जांच के क्रम में पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड का 12 बोतल विदेशी शराब बरामद किया।