बौंसी: पंजवारा चेक पोस्ट से 216 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Bausi, Banka | Dec 29, 2024 उत्पाद टीम ने पंजवारा चेक पोस्ट से शनिवार देर रात एक ट्रक में ले जा रहे 216 कार्टन विदेशी शराब बरामद कर लिया। रविवार तीन बजे उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि झारखंड की ओर से आ रहे एक ट्रक में छर्री के नीचे छिपकर शराब की खेप लाई जा रही थी। ट्रक को चेक पोस्ट पर रोका गया और गाड़ी पर मौजूद ड्राइवर सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।