बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड तहसील सभागार में समाधान दिवस पर सीडीओ नहीं पहुंचे, एसडीएम ने तीन मामलों का किया निस्तारण
बेल्थरारोड तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन शनिवार को 2 बजे तक बलिया सीडीओ नहीं पहुंचे। जबकि उनकी अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसके कारण एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने ही लोगों के समस्याओं को बारी बारी से सुना। इस दौरान कुल 21 मामले पहुंचे। जिसकी सुनवाई करते हुए एसडीएम ने तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।