बेल्थरा रोड: भीमपुरा थाना में बलिया के एसपी ने सीसी टीएनएस कार्यालय का उद्घाटन किया
बलिया एसपी ओमवीर सिंह ने शुक्रवार की शाम 6 बजे के आसपास भीमपुरा थाने के सीसी टीएनएस कार्यालय का उद्घाटन किया। भीमपुरा थाना कार्यालय अंतर्गत पुराने कंप्यूटर कार्यालय के स्थान पर नवीन एवं आधुनिक साज सज्जा युक्त सीसी टीएनएस आधुनिक कार्यालय का फीता काटा। जिसके बाद एसपी ने थाने के विभागीय कार्य का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।