बेल्थरा रोड: एक्सप्रेस ट्रेन के लिए बंद हो रहे रेल क्रॉसिंग से टकराई आइसक्रीम पिकअप, सोनाडीह रेल क्रॉसिंग का बैरियर टूटा
बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन आने दौरान शनिवार को पौने 11 बजे के आसपास उत्तर पूरब स्थित 17 बी 1 केबिन के पास सोनाडीह रेल क्रासिंग के बैरियर से तेज रफ्तार आइसक्रीम पिकअप अचानक टकरा गई। जिससे सोनाडीह रेल क्रासिंग का बैरियर टूट गया। रेल केबिन मैन राजेश कुमार यादव ने तत्काल दौड़कर बंबू बैरियर को बंद किया।