बेल्थरा रोड: नगरा के समीप काली मंदिर के पास आगलगी में दो बिगहा गेहूं की फसल हुई राख
नगरा के समीप काली मंदिर के पास शुक्रवार की शाम 5 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से गेंहू के खेत मे आग लग गयी। जिसमे दो बीघा फसल जल कर राख हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना लोगों के डायल 112 तथा फायर ब्रिगेड को देकर आग बुझाने में जुट गए। लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।