बेल्थरा रोड: नगर में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने दो आरओ वाटर बूथ का किया लोकार्पण
बेल्थरा रोड नगर पंचायत के दो वार्डो में शुक्रवार की शाम 5 बजे नप चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने दो अलग अलग स्थानों पर लगे आरओ वाटर बूथ का लोकार्पण किया। जिसके बाद इसे आमजन के लिए चालू कर दिया गया। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के वार्ड नंबर 08 बरतर और वार्ड नंबर 01 मधुबन मार्ग पर शुद्ध पेयजल के लिए आरओ वाटर बूथ के लोकार्पण से आमजन में खुशी व्याप्त हो गई।