बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड पहुंचे आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा- पढ़ाई में शिक्षक बेस्ट दें तो भारत बनेगा विश्व गुरु
बेल्थरारोड के मुजौना स्थित आरबी चिल्ड्रन वैली स्कूल परिसर में शुक्रवार को रात 8 बजे आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु पहुंचे और स्कूल के छात्रों के प्रतिभा की जमकर सराहना की। उन्होंने छात्रों को देश का युवा शक्ति बताया। उन्होंने स्कूल डायरेक्टर कृष्ण मोहन सिंह की मौजूदगी में शिक्षकों से अपील किया कि छात्रों के पढ़ाई में शिक्षक अपना द बेस्ट दे।