जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दूध लूटने की मची होड़:बाल्टी-बोतलों और पिकअप में ड्रम भरकर ले गए; ड्राइवर को झपकी आने पर पलटा टैंकर #jaipurdelhihighway #MilkTankerOverturns #rajsathannews
जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दूध से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसके ढक्कन की सील टूट गई और लोगों में दूध लूटने की होड़ मच गई। कोई बाल्टी तो कोई बोतल लेकर पहुंचा। हाल ये हो गया कि पिकअप में रखे ड्रम में लोग दूध भरकर ले गए।
हादसा कोटपूतली-बहरोड़ के दहमी गांव में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे हुआ। हादसे में टैंकर ड्राइवर गंभीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। करीब दो घंटे बाद क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा करवाया गया।