सिहोरा: कृषि उपज मंडी में मंडी सचिव और तुलावटियों की बैठक हुई संपन्न
कृषि उपज मंडी समिति सिहोरा के सभाकक्ष में मंडी सचिव की अध्यक्षता में मंडी के तुलावटियों की आगामी ग्रीष्म कालीन सीजन मूंग, उड़द के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें मूंग उड़द तौल प्रकिया में पारदर्शिता लाने हेतु निर्णय लिए गए। आयोजित बैठक में मंडी सचिव श्री मति सविता धुर्वे,मंडी निरीक्षक खेमकुमार पनिका एवं समस्त तुलावटी बंधु उपस्थित थे।